बलियापुर : घर – घर जाकर किया जा रहा है छूटे हुए योग्य महिला मतदाताओं का निबंधन
1 min read
(धनबाद)
बलियापुर : घर – घर जाकर किया जा रहा है छूटे हुए योग्य महिला मतदाताओं का निबंधन…..
बलियापुर:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर बलियापुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर छूटे हुए योग्य महिला मतदाताओं का निबंधन किया जा
रहा है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 15 अक्टूबर को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा झरिया के अंचल अधिकारी कोघर-घर सर्वे कर छुटे हुए महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया था।साथ ही ईआरओ नेट में फ्लैगिंग हेतु दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया था।निर्देश के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर 20 अक्टूबर 2019 तक जो महिला निबंधित नहीं है उनसे प्रपत्र 6 प्राप्त कर ईआरो नेट में उसी दिन डिजिटाइजेशन कराएंगे। साथ ही दिव्यांग मतदाता सूची का ईआरो नेट में फ्लैगिंग भी कराएंगे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM