बरवाडीह यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन..!
1 min read
लातेहार।
बरवाडीह यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन..!
लातेहार/बरवाडीह:- आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बस स्टैंड स्थित राजेन्द्र कॉम्पलेक्स मैं किया गया।यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इमरान अली ने शिरकत कीतथा चुनाव से संबंधित हो रही कार्यो की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र दिया एवं वर्तमान सरकार की…विकास की झूठ के जमीनी हकीकत को जनता के घर घर तक ले जाने की बात कही। साथ ही साथ जिला अध्यक्ष आफताब आलम भी मौजूद रहे। जिन्हों झारखंड सरकारी की दमनकारी नीतियों पर प्रहार करते हुए, सरकार पर जम कर बरसे कांग्रेस के आयोजित इस यूथ सम्मेलन में राहुल गुप्ता को यूथ कांग्रेस का जिला महासचिव का दायित्व सौपा गया एवं बरवाडीह यूथ के तेजतर्रार युवा नेता प्रिंस गुप्ता को मनिका विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री आलम एवं श्री अली ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से कहा की सरकार की तानाशाही एवं उजागर करते हुऐ कांग्रेस की चहुमुखी विकास की संकल्प को लेकर आगे बड़े तथा लोगो से संवाद स्थापित करे वही मौके पर महिला मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें युवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता कंडुलना को बनाया गया वही उपाध्यक्ष अणिमा तोपनो, सचिव शांति सुरीन,पँचायत अध्यक्ष सेरिफिना सुरीन को बनाया गया वहीं मोके पर हिमांशु गुप्ता उर्फ रिक्की,रिजवान आलम,अमर यादव,संतोष दुबे,उदय प्रसाद,गोपाल चंद्रवंशी, संजीव कुमार समेत काफी सँख्या मैं लोग मौजूद रहे।