बचपन से ही है शरारती रणवीर कपूर देखिए बचपन की ये खूबसूरत तस्वीर
1 min read
बॉलीबुड।
बचपन से ही है शरारती रणवीर कपूर देखिए बचपन की ये खूबसूरत तस्वीर…….
(मुंबई) हमेशा मस्ती मजाक करने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म के सेट से रणवीर अक्सर मस्ती करते हुए अपने फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्मों के प्रमोशन्स और अन्य इवेंट्स में भी रणवीर की खूब मस्ती देखने को मिलती है।
अब रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि वह बचपन से ही इस मिजाज के हैं।
शुक्रवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। नन्हे रणवीर फ्रॉक और मोजे में अपने दोनों हाथ हवा में उठाए नजर आ रहे हैं। आप खुद देखिए, बॉलिवुड का यह ‘खिलजी’ बचपन में कितना शरारती था।
इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने शादी का कार्ड शेयर करके अपने फैन्स को खुशखबरी दी थी। रणवीर और दीपिका 14-15 नवंबर को होनी है। खबर है कि शादी उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर जाएंगे और वहां से लौटकर रणवीर ‘सिंबा’ का प्रमोशन करेंगे।
न्यूज़ टुडे झारखंड बिहार।
रखे आप को आप के आस पास के ख़बरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com