बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन
1 min read
(बोकारो)
बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन…..!
फुसरो। भाजपा फुसरो नगर कमिटि द्वारा रविवार की संध्या फुसरो बैंक मोड़ में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। करगली नवा खाली दुर्गा मंदिर से नारेबाजी करते हुए ममता बनर्जी की शव यात्रा निकाली गयी। शव यात्रा फुसरो बाजार होते हुए बैंक मोड़ पहुँचा जहाँ कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी की पुतला को दहन किया।वक्ताओं ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर जयश्रीराम के नारा लगाने वाले रामभक्तों पर हिंसा किया जा रहा है। उन्हें मारपीट कर धमकाया जा रहा। झूठे आरोप लगाकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों अविलम्ब रिहा किया जाए। कहा कि ममता दीदी चुनाव में हार से बौखला गयी है।
उन्हें जनादेश का सम्मान करना चाहिए।मौके पर जिप सदस्य नीतू सिंह, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद, जितेन्द्र सिंह, सुरजीत चक्रवर्ती, अनिल गुप्ता, मनोज कुमार, धीरज गिरी, देवनारायण महतो, चन्दन राम, सुमन कुमारी, मुश्कान कुमारी ,पूजा कुमारी,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM