बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग तक पहुंचा मानसून-झारखण्ड में आज बरसने की ज्यादा उम्मीद
1 min read
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग तक पहुंचा मानसून-झारखण्ड में आज बरसने की ज्यादा उम्मीद
NEWSTODAYJ – मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग तक मानसून पहुंच गया है। मानसून प्रवेश के लिए सभी स्थितियां अनुकूल हैं। खाड़ी के मध्य भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान और व्यापक होने की उम्मीद है। इसके व्यापक होने पर मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। खाड़ी में बने निम्न दबाव और इसके अनुकूल हवा में तनिक भी बदलाव आया तो इसके आने में देरी हो सकती है।
संभावना है कि मानसून 12 से 13 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में मानसून के अनुकूल मौसम बदलाव जारी है। संताल परगना के कई भागों में बादल छाए हुए है। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य के लातेहार, सिमडेगा के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़े…
लालू यादव के 73वें जन्मदिवस पर कटेगा 73 पौंड का केक- जन्मदिन मनाने तेजस्वी पहुंचे रांची