फ्रेंकलिन क्यों कर रही हिन्दू ग्रंथों का अध्ययन..?
1 min read
जॉर्जिया।
फ्रेंकलिन क्यों कर रही हिन्दू ग्रंथों का अध्ययन..?
जॉर्जिया। ओलिंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी तैराक मिसी फ्रेंकलिन को हिन्दू ग्रंथों को पढ़ने से मानसिक शांति मिलती है। फ्रेंकलिन ने कहा ‘मैं पिछले एक साल से धर्म की पढ़ाई कर रही हूं। यह काफी आकर्षक और आंखें खोलने वाला है। मुझे विभिन्न संस्कृतियों, लोगों और उनकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में पढ़ना पसंद है।’
फ्रेंकलिन हिंदू धर्म के बारे में काफी कुछ जानती हैं। वह रामायण और महाभारत की ओर आकर्षित हैं और अपरिचित नामों के बाद भी दोनों महाग्रंथों को पढ़ रही हैं। 23 साल की इस तैराक ने पिछले साल दिसंबर में संन्यास ले लिया था। कंधे के दर्द से परेशान इस तैराक ने संन्यास के बाद मनोरंजन के लिए योग करना शुरू किया पर हिंदू धर्म के बारे में जानने के बाद उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ हुआ। अब वह जॉर्जिया विश्वविद्यालय में धर्म में पढ़ाई कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे उसके मिथक और कहानियां अविश्वसनीय लगती हैं। महाभारत और रामायण पढ़ने का अनुभव कमाल का है। महाभारत में परिवारों के नाम से मैं भ्रमित हो जाती हूं लेकिन रामायण में राम और सीता के बारे में पढ़ना मुझे याद है।