फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रि सेवा बन्द
1 min read
(बोकारो)
बोकारो: फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रि सेवा बन्द….!
फुसरो। बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल में रात्रि सेवा बन्द कर दी गयी है। इसकी सूचना अस्पताल के नोटिस बोर्ड में चिपका दिया गया है। सूची के मुताबिक सिर्फ दो महिला डॉक्टर के बदौलत चल रही है। फिलहाल इस अस्पताल में डॉक्टर शिल्पी आनंद व विद्यया रानी सेवा दे रही है। एक पुरूष डॉ गणेश प्रसाद गुप्ता जो प्रभारी उपाधीक्षक के प्रभार में है। बेरमो प्रखंड , फुसरो नगर ,नावाडीह व चन्द्रपुरा प्रखंड के लगभग ढाई लाख की आबादी का उपचार होता है। शुरुआत में कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल के रूप में स्थापित इस अस्पताल को बाद में अनुमंडलीय अस्पताल में तब्दील किया गया। इस अस्पताल में रोजाना लगभग 150 से 200 मरीज अपना इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में एक डॉक्टर से मरीजों का सही तरीके से इलाज कर पाना मुश्किल है। इस स्थिति में सड़क दुर्घटना में घायल हुए मरीज की भी ईलाज इसी अस्पताल में किया जाता है। आपातकाल की स्थिति में अलग डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो सकता है। बता दे कि अनुमंडलीय अस्पताल से दो डॉक्टर बाबू बास्के व डॉ शिवानी दस ने अपनी निजी कारण से इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते अस्पताल में डॉक्टर की कमी हो गयी है। जिसके कारण रात्रि सेवा बन्द कर दी गयी।NEWSTODAYJHARKHAND.COM