फंदे से लटकती मिली चार माह पूर्व ब्याही गयी सोनम, ससुरालवालों पर दहेज के खातिर हत्या का लगा आरोप। पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
रांची।
फंदे से लटकती मिली चार माह पूर्व ब्याही गयी सोनम, ससुरालवालों पर दहेज के खातिर हत्या का लगा आरोप। पढ़ें पूरी खबर……
रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चौरेया के रहनेवाले दीपक कुमार गुप्ता की पत्नी सोनम कुमारी (27 वर्षी ) का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में छत से लटकते हुए मिला। बताते चलें कि इस घटना के बाद मृतिका सोनम कुमारी के परिजनों ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या कर देने का मामला चान्हो थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोनम कुमारी के परिजनों का कहना है कि दहेज की खातिर उसके ससुरालवालों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि सोनम कुमारी की शादी जनवरी 2019 में चान्हो थाना क्षेत्र के चौरेया के रहनेवाले दीपक कुमार गुप्ता के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही मृतिका को ससुरालवाले दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और हमेशा उसके ऊपर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता था।