फंदे से झूलता मिला झारखंड पुलिस के जवान का शव
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
टुंडी।
फंदे से झूलता मिला झारखंड पुलिस के जवान का शव,गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
धनबाद ,के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी के कटनिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक धनबाद पुलिस के जवान का शव पहाड़ियों के बीच पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया गया।
जानकारी मिलते ही लोगों की उमड़ी भीड़।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल की ओर उमड पड़ी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना टुंडी थाना क्षेत्र के कटनिया जंगल की है।
जय कुमार मृतक के भाई।
क्या है पूरी घटना।
घटना के संबंध में आपको बता दे कि झारखंड पुलिस का जवान विनोद दास जो शुक्रवार को लगभग 4 बजे अपनी ड्यूटी से वापस अपने घर आया।
और 4 बजे के आसपास में ही खुले में शौच के बहाने घर से निकल गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की स्थानीय थाने को सूचित किया।
पुलिस ने कटनिया के जंगल में अवस्थित पहाड़ियों के बीच उसका मोटरसाइकिल बरामद किया।और उसे घर वालों को सुपुर्द कर पुलिस वापस चली गई।लेकिन आज सुबह ही शौच के लिए गए ग्रामीणों को उसका शव दिखाई दी।जो एक पेड़ के सहारे झूलता हुआ दिख रहा था।
शौच के लिए गए लोगों ने घर वाले को दी सूचना।
सुबह शौच के लिए गए लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल उसके घरवालों के दी।
बाद में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के पीछे कौन है या क्या वजह है यह नहीं बता सकता क्योंकि किसी भी व्यक्ति से उसकी दुश्मनी नहीं थी।ऐसे में किसी पर शक करना अभी फिलहाल मुश्किल हो रहा है।
वहीं पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर वहां पहुंचे थे। लेकिन मृतक का मोटरसाइकिल शाम को ही बरामद हो गई थी।
और बाद में जब उसकी मौत कि जब सूचना मिली तब पुलिस वहां पहुंची है और घटना की छानबीन में जुटी हुई है। आखिर यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। यह तमाम बातें उचित जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053