प्रियंका ने साबित कर दिया कि मोदी सरकार ने काम किया है : गिरिराज
1 min read
पटना।
प्रियंका ने साबित कर दिया कि मोदी सरकार ने काम किया है : गिरिराज
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा निकाली गई गंगा यात्रा पर ट्वीट कर कहा कि प्रियंका ने साबित कर दिया कि मोदी सरकार ने काम किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में गंगा को प्रदूषित करने का काम किया। यह बात कांग्रेस भी जानती है, गंगा मइया भी जानती हैं और गंगा के किनारे रहने वाले लोग भी जानते हैं। ऐसे में आज प्रियंका गांधी गंगा जल सबके सामने पी रही हैं तो इसका मतलब है कि मोदी सरकार ने गंगा को निर्मल करने का काम किया है। स्वयं प्रियंका इस बात की पुष्टि कर रही हैं।
गिरिराज सिंह ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, ‘ये तो खुशी की बात है कि क्रिस्चियन सोनिया जी के घर में शिवभक्त बन रहे हैं..टीका लगा रहे हैं ..त्रिपुंड धारण कर रहे हैं । जिस गंगा सफाई पर कांग्रेस कटाक्ष कर रही थी उसी गंगा जल को प्रियंका गांधी सबके सामने पी रही हैं।’
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार का आगाज प्रयागराज से किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजन दर्शन किया तो गंगा जल भी पीया।