प्रवासी मजदूरों ने सांसद को लिखा पत्र,वापस घर बुलाने की लगाई गुहार
1 min read
प्रवासी मजदूरों ने सांसद को लिखा पत्र,वापस घर बुलाने की लगाई गुहार
NEWS TODAY (संवाददाता- विवेक चौबे)गढ़वा : कोरोना जैसी महामारी में प्रवासी मजदूरों की हालात बिगड़ चुकी है। मजदूरों ने सांसद को पत्र लिख कर झारखण्ड बुलाने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़े….
धनबाद डीसी ने कहा की अब एक दिन में ही मिल जाएगी स्वॉब जांच रिपोर्ट
पत्र में कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चोका गांव निवासी- विनोद कुमार ने लिखा है कि हम लोग गरीब मजदूर हैं। हम सभी बैंगलोर कर्नाटक में फंसे हैं, जहां झारखण्ड के तकरीबन 150 मजदूर फंसे हुए हैं। लॉक डाउन 22 मार्च से अभी तक न तो कम्पनी, न ही सरकार से कोई सुविधा मिला। पत्र के माध्यम से सरकार को बताया गया कि अन्य राज्य, जिस प्रकार से फंसे छात्र व मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार केंद्र सरकार व राज्य सरकार हम सभी फंसे गरीब मजदूरों को भी झारखण्ड शीघ्र वापस बुलाया जाए। फंसे मजदूरों का पता है- नम्बर30,सर्कण्ड क्रॉस रोड बिहाइंड सिंडिकेट बैंक इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेस 2 इलेक्ट्रॉनिक सिटी बैंगलोर आरएएसके कंस्ट्रेक्शन कोटल पाटिल टावर एक्सेंट पिन- 560100 | साथ ही मजदूर विनोद कुमार मेहता ने संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 7362858533, 9380631978, 6209618369 बताया है। इस संबंध में कांडी प्रखण्ड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता- रामलला दुबे ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मांग जायज है। अन्य प्रदेश में फंसे झारखण्ड के मजदूरों के संबंध में केंद्र सरकार व राज्य सरकार को सोचना चाहिए। फंसे प्रवासी मजदूरों की स्थिति लॉक डाउन के कारण बिगड़ती जा रही है। मजदूरों को अपने राज्य वापस तत्काल बुलाया जाए।