प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है- हेमंत सोरेन
1 min read
(बोकारो)
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है- हेमंत सोरेन….!
कसमार।(रिपोर्ट-बबलू कुमार) पूर्व उपमुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के कसमार, गोनियाटो और जैनामोड़ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह के झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तंजा कस्ते हुए कहा की एक तरफ मोदी ने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है तो दूसरी ओर रघुवर दास ने राज्य को तहस-नहस करके रख दिया है, सरकार से संविधान को खतरा है। यह सरकार देश के गरीब, अल्नसंख्यक, पिछड़े, दलित और आदिवासी को मिले उनके संवैधानिक अधिकार को खत्म करने की तैयारी में है। अब तो कहा जा रहा है कि अगर इस बार सत्ता में आ गये, तो फिर देश में शायद कभी चुनाव नहीं होगा।
श्री सोरेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज को भी सड़क पर आकर यह बात कहनी पड़ती है, यह पूरे देश के लिए चिंताजनक स्थिति है। देश व राज्य को बचाने के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।
श्री सोरेन ने जगरनाथ महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और मान सम्मान के लिए इनकी जीत बहुत जरूरी है। पुर्ब विधायक योगेन्द्र महतो ने मांडू विधायक जयप्रकश भाई पटेल पर तंजा कस्ते हुए कहा की आज उन्हें टेकलाल बाबू का बेटा होने का सबूत देना पड़ रहा है। उनके लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगाजगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड को सबसे अधिक सुदेश महतो ने बर्बाद किया। राजनीति में उनका दोहरा चरित्र है इसे समझना जरूरी है।
विधायक बबीता देवी ने कहा कि सीपी चौधरी का विकास का दावा झूठा है। कहा सुदेश खुद दो दो बार विधायक व एक बार सांसद का चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह का विकास जगरनाथ महतो के हाथों ही हो सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद , जिप उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी , प्रमुख विजय किशोर गौतम , पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी , संतोष रजवार , राधानाथ सोरेन ,कांग्रेस के गोमिया विधानसभा प्रभारी मुरारी कृष्ण चौबे , सुरजन कपरदार , दिलीप हेम्ब्रम , सिकंदर कपरदार , कुलदीप करमाली , सोहेल अंसारी , अशोक रजक , शेरे आलम,विनीत जायसवाल , सुभाष चंद्र मुखर्जी , कमलेश प्रसाद , बुधन करमाली , देवशरण हेम्ब्रम , मेहरुल होदा , नवीन जायसवाल , जगेश्वर हेम्ब्रम मनोहर मुर्मू ,इरफान अहमद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM