प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
रांची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात लगभग पौने ग्यारह बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर पहुंचे। प्रधामंत्री की अगुवानी करने के लिये हवाईअड्डा पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।
वहीं रांची हवाईअड्डा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से निकल सीधे राजभवन के लिए रवाना हुआ। रास्ते में दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कुछ कार्यकर्त्ताओं ने रास्ते भर में फूलों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
बता दें कि पीएम के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से राजभवन तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी और बैरिकेटिंग कर जगह-जगह पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।