प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, रूढ़िवादी सोच से ऊपर है सपनों की उड़ान……..
1 min read
लातेहार।
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, रूढ़िवादी सोच से ऊपर है सपनों की उड़ान……..
(लातेहार से रवि कुमार की रिपोर्ट)
लातेहार:-भूमि कुमारी एक छोटे से गाँव से निकल कर झारखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रही हैं। भूमि कुमारी ने पहली बार मोडलिंग की शुरुआत 2016 में की इसके बाद अपनी प्रतिभा के बंगाली फ़िल्म जगत मे अपने अपने कला का प्रदर्शन करते हुऐ खुद को स्थापित किया। इससे पहले राँची विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने विश्वेशरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से भूमि ने MBA किया। सबसे बड़ी बात आज रुढ़िवादी सोच को दरकिनार करते हुए भूमि कुमारी के भाई ने उनका साथ और हौसला अफजाई की ..
ये भी पढ़ें- जिप अध्यक्ष ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता का जाना हाल……..
भूमि कुमारी के भाई ने उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। अब तक कई बंगाली एवं क्षेत्रीय अलबम और लघु फिल्में भूमि कुमारी की आ चुकी है.. आज भूमि कुमारी पूरे झारखंड के साथ साथ अपने गांव एवं भारत का नाम रोशन कर रही है।
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये लातेहार इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने बधाई दी और साथ ही साथ कहा हमारी बेटियां बेटो से कम है क्या….