प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आध्यात्मिक समर कैम्प का उद्धाटन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आध्यात्मिक समर कैम्प का उद्धाटन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चैधरी बगान, हरमू रोड, राॅची के पवित्र तत्वावधान में एक आध्यात्मिक समर कैम्प का उद्धाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया।
गुंजन भसीन, हेडमिस्ट्रेस, जुनियर सेक्सन, ब्रिजफोर्ड स्कूल ने कहा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा समर कैम्प के पाठ्क्रमो के द्वारा बच्चों के अन्दर सकारात्मक परिवर्तन आएगा, आत्मविश्वास बढे़गा।
मीरा जयसवाल, प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, राॅची वि वि ने कहा इस समर कैम्प में बच्चों का ज्ञान ज्योति प्रज्वलित होगी और अज्ञान अन्धकार मिट जाएगा।
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा – ‘बच्चे पवित्र हैं भगवान का रूप हैं व देश का भविष्य हैं ‘ और ऐसे अपने भविष्य को इतनी सुन्दर रीति से तराशना व संवारना ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा बृहद स्तर पर किया जा रहा है।
उन्हों का कहना था ऐसे कैम्प बच्चों में उमंग-उत्साह भर देते हैं। ऐसा आघ्यात्म से रंगा हुआ कैम्प जल्द-जल्द होते रहना चाहिए। कैम्प में बहुत बच्चे मौजूद थे। बच्चों प्रिय लगने वाला शर्वत व नाश्ता भी उनके कार्य क्षमता में वृद्धि कर रहा था।
इस पवित्र भूमि में परमात्मा के पवित्र रूहें गुलाब बच्चों की रिमझिम पूरे वातावरण को उमंग उत्साह और आनंद से भर रही थी। इस आध्यात्मिक कैम्प का शुभारंभ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहन द्वारा किया गया। कार्यक्रम तीन दिन का रखा गया है। कैम्प में बच्चों को उनके जीवन में सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए अनेक आवश्यक बातों की गहराई का अवलोकन कराया गया।
जैसे एकाग्रता कैसे बढ़ाएॅ, आज्ञा पालन से ही उन्नति व सफलता आदि बातो पर उनके निजी जीवन को और साफ व सुन्दर करने का प्रयास किया गया। बच्चों में गजब का उमंग देखने में आ रहा था।
खेल कूद व अनेक प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों का सदा जीवन में हर परिस्थिति को खेल और अव्वल आने का उदेश्य दे रही थी जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कैम्प में बच्चों का हूनर उनके अन्दर से सामने प्रत्यक्ष दिख रहा था जो देखने योग्य था। बच्चों के साथ आए उनके माता पिता भी बहुत प्रभावित थे।