प्रखंड में किसान मेला-सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गढ़वा।
कांडी – प्रखंड में किसान मेला-सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन
विवेक चौबे।
कांडी प्रखंड परिसर में किसान मेला , सह कृषि प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोज किया गया।जिसमें 10 प्रखंड भाग लिए।कांडी,मझिआव,बरडीहा,केतार,भवनाथपुर,रमना, खरौंधी,विशुनपुरा,मेराल सहित डंडा प्रखंड इस मेला में भाग लिए।इस मेला का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी-रविश चंद्रा, उप परियोजना निदेशक-योगेंद्र कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख-नीतू पाण्डे, 20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे, व बीडीओ -गुलाम समदानी ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण’आत्मा’ गढ़वा द्वारा दिन -गुरुवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन “आत्मा” गढ़वा के सौजन्य से किया गया।विभिन्न सामग्री के लिए अलग अलग स्टॉल लगा हुआ था।सभी किसान बंधुओं नेअपने-अपने फसल प्रादर्श (उत्पाद)के साथ कृषी मेला में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए तथा कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान कृषि विशेषज्ञ द्वारा बताया गया।कि रोकथाम आदि की जनकारी दी गई ,
जिससे किसान अच्छे से कृषि करें।समय प्रातः 8 बजे से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक।परियोजना निदेशक”आत्मा”,गढ़वा,उपविकास आयुक्त सह-उपाध्यक्ष”आत्मा”,गढ़वा,उपयुक्त-सह ।
अध्यक्ष”आत्मा”,गढ़वा के द्वारा आयोजन स्थल-कांडी प्रखंड परिसर में कृषि मेला -सह कृषि प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान अपने खेतों में फसल का उत्पादन वैज्ञानिक विधि से करें।ताकि फसल का उत्पादन अधिक से अधिक हो।
20 सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश व देश की सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।किंतु इसका लाभ कांडी प्रखंड के किसानों को नहीं मिल पा रहा है।कांडी प्रखंड के किसानों को ससमय खाध व बीज भी नाहीं मिलता।अभि तक प्रखंड के किसानों को सुखा राहत ,फसल बीमा व परती भूमि को प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिला है।यह बात लेकर किसानों में रोष का भाव प्रकट हो रहा है।बीडीओ-गुलाम समदानी ने जय जवान,जय किसान व जय विज्ञान को अपनाते हुए समस्त किसानों को कृषि कार्य करने की बात कही।
चना,अरहर,मक्का,सरसों,मसरूम, फल आदि की तरह के फूलों का प्रदर्शन किया गया।चार सदस्यीय गठित दल द्वारा कृषि प्रदर्शनी में बेहतर उत्पाद को प्रत्येक वर्ग के एक-एक प्रथम ,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया।प्रत्येक प्रथम पुरस्कार में एक बड़ा कुदाल दिया गया।मौके पर-उपप्रमुख-चिंता देवी ,विनोद राम,जयमंगल राम,जीप सदस्य-हसन रजवार,संध्या देवी,श्रीकांत पाण्डेय,रंजीत सिंह,पिंकू पाण्डेय, अरविंद कुमार चौबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
आप के आस पास के खबरो से रखे आप को आगे आप हमें इलेल भी कर सकते& newstodayjharkhand@gmail.com wstsaap 9386192053