पोखरिया में नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी……..
1 min read
धनबाद।
पोखरिया में नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश जारी……..
धनबाद। 24 वर्षीय युवक मुरारी पासवान की मौत आज उस समय हो गयी जब वह भिक्ट्री पोखरिया में नहा रहा था। बता दें कि यह पोखरिया झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में स्थित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पोखरिया पंहुचे और युवक को खोजने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बावजूद युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं लोगों ने घठना की जानकारी झरिया पुलिस को लेकिन तीन घंटे बाद भी पुलिस घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची है। वहीं पुलिस के रवैये से लोगों में रोष है। लोग सड़क जाम करने की चेतावनी दे रहे है। आपको बताते चलें कि झरिया के बस्ताकोला स्थित भिक्ट्री पोखरिया कोलियरी के चानक से बना है जिसमें काफी गहराई है। बता दें कि इस पोखरिया में पहले भी नहाने के दौरान कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन से मदद मांग रहे है और गोताखोर बुलवाकर शव खोजवाने की मांग कर रहे हैं।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM