पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने किया प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………..
1 min read
लातेहार।
पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने किया प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………..
लातेहार/बरवाडीह। राजद के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में कांग्रेस में हुए रामचंद्र सिंह ने किया बरवाडीह बाजार एवं प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालो का भ्रमण। पूर्व विधयाक ने आज बरवाडीह बाजार का दौरा कर प्रखंडवासियो को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी,तथा लोगो की कुशलता पूछी। इसके साथ साथ श्री रामचन्द्र सिंह ने प्रखंड के विभिन्न पूजा पांडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।क्षेत्र में शांति, समृद्धि,प्रगति एवं भाईचारा बानी रहे इसके लिये भी श्री सिंह ने माता जगदम्बा से प्रार्थना की। पूजा समितियों से भी मुलाकात की तथा हर संभव सहयोग एवं समर्पण देंगे कि बात कही। वहीं पूजा पंडालों विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया।
श्री सिंह ने रेलवे क्लब, गड़वाताड़,पंचमुखी शिव मंदिर, छेंचा, मोरवाई,मंडल, कुटमु, बेतला आदि क्षेत्रों के पूजा पंडालों का दर्शन श्री सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया। रामचंद्र सिंह ने बरवाडीह बाज़ार में किया महाप्रसाद(खिचड़ी) का वितरण कांग्रेस नेता श्री रामचन्द्र सिंह ने बरवाडीह बाजार के पूजा पंडाल में महाप्रसाद(खिचड़ी)का वितरण किया जिसमें भारी संख्या में बरवाडीह वासियों ने शामिल हो महाप्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।