पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या। स्मृति ईरानी के थे करीबी। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
अमेठी।
पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या। स्मृति ईरानी के थे करीबी। पढ़ें पूरी खबर…….
अमेठी। यूपी के अमेठी में शनिवार रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के जामो पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताते चलें कि सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अमेठी ने नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी थे।