पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को लेकर किये प्रेस वार्ता
1 min read
(धनबाद)
पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को लेकर किये प्रेस वार्ता….!
धनबाद:-पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह द्वारा कई आरोप लगाए गए थे जिसमें प्रमुख झरिया के राजा शिव प्रसाद कॉलेज को बेलगढ़िया स्थानांतरण के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था इसी के जवाब में आज झारखंड के पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह ने अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन कर….!
अपने ऊपर लगे आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज धनबाद में डीसी रेल लाइन पिछले डेढ़ वर्षों से बंद है धनबाद में बनने वाले हवाई अड्डा अधर में लटका है उसका स्थापना जिले से कहीं…!
और दूसरे जिले में कर दिया गया इसके लिए भी क्या मैं ही जिम्मेदार हूं धनबाद सांसद झूठे आरोप के सहारे धनबाद की जनता को फिर से ठगने का काम कर रहे हैं पिछले 4 वर्षों के दौरान विकास का कोई काम नहीं दिखा जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी….!