पूरे कोयलांचल में उमंग और उल्लास के साथ मनाई जा रही है होली….!
1 min read
धनबाद।
पूरे कोयलांचल में उमंग और उल्लास के साथ मनाई जा रही है होली….!
धनबाद। कोयलांचल सहित पूरे देश में आज होली का त्योहार उमंगल और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रंग और उल्लास के त्योहार होली की मस्ती में पूरा कोयलांचल भी डूब गया है। धनबाद शहर रंग में नहाया हुआ है। प्रेम और उल्लास के साथ लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जा रही है। सुबह से हर तरफ रंग और गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। रंगों के रंग में रंगे चेहरों को पहचाना मुश्किल हो रहा है।
सब एक ही जैसे लग रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चों में होली का उल्लास देखा जा रहा है। सुबह कई स्थानों पर लोगों ने एकजुट होकर गालियों में रंग के ड्राम और बाल्टी भर कर रख ली थी।
किसी राहगीर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। होली के दाैरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शहर के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना रहे हैं।