पूनम, शेहुली और पापुल को स्वर्ण
1 min read
विशाखापत्तनम।
पूनम, शेहुली और पापुल को स्वर्ण
विशाखापत्तनम। भारोत्तोलक पूनम यादव ने यहां सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में अचता शेहुली और पापुल चांगमई ने भी स्वर्ण जीते हैं। रेलवे की पूनम ने महिलाओं के 81 किग्रा में 220 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं दिल्ली की सीमा ने रजत और पंजाब की मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। पूनम ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किग्रा में स्वर्ण जीता था।
वहीं पुरूषों के 73 किग्रा में पश्चिम बंगाल के शेहुली ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के अक्षय गायकवाड़ ने रजत और तमिलनाडु के एम रंजन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। पुरूषों के 81 किग्रा वर्ग में असम के पापुल ने भी स्वर्ण अपने नाम किया जबकि सेना के सांबो लापुंग को रजत और पंजाब के अमरजीत गुरू को कांस्य मिला है।