
पुलिस हिरासत से रामाधीर सिंह को छुड़ाने के मामले में सजा के आदेश को पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने दी चुनौती
NEWS TODAY :धनबाद- पुलिस हिरासत से रामाधीर सिंह को छुड़ाने के 17 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार दिए गए प्रदेश के पूर्व शहरी विकास मंत्री बच्चा सिंह ने निचली अदालत के सजा के आदेश को अपील दायर कर सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। रामाधीर सिंह विनोद हत्याकांड में होटवार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 20 मार्च को धनबाद सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने मामले के नामजद आरोपी रामाधीर सिंह व बच्चा सिंह को एक-एक वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। वहीं छह अन्य आरोपी हुए साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया था।
ये भी पढ़े…
इसको लेकर अदालत ने बच्चा सिंह को धमकी के आरोप में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया था। जबकि रामाधीर सिंह को पुलिस हिरासत से भागने में एक वर्ष की सश्रम कारावास तीन हजार रुपए जुर्माना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक वर्ष की सश्रम कारावास व दो हजार रुपए जुर्माना, गैरकानूनी जनसमूह का सदस्य होने में तीन माह कैद की सजा सुनाई।