पुलिस वाले कि खून से लथपथ मिली लाश अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से उसकी काफी बेरहमी से की हत्या
1 min read
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,,,,,,9386192053,,,,,,,,,,
गिरीडीह।
पुलिस वाले कि खून से लथपथ मिली लाश अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से उसकी काफी बेरहमी से की हत्या,,,,,
नगर थाना में पदस्थापित हवलदार की हुई निर्मम हत्या
राजेश।
गिरिडीह। नगर थाना में पदस्थापित एक पुलिस कर्मी की खून से लथपथ लाश आज सबेरे हुट्टी बाजार स्थित हटिया परिसर से बरामद हुई। पुलिस कर्मी की लाश मिलने से नगरवासी काफी भौचक हैं।
मृतक पुलिस जवान की फाइल फोटो।
सुचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। जंहा मृतक पुलिस कर्मी की पहचान नगर थाना में पदस्थापित हवलदार राजवंश राम के रूप में की गयी। पुलिस ने मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है आज अहले सुबह लगभग 5 बजे कुछ लोगों ने नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाज़ार स्थित हटिया के सामुदायिक शौचालय के समीप खून से लथपथ लाश देखा और उसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
मृतक पुलिस कर्मी की लाश को देख कर यह कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से उसकी काफी बेरहमी से हत्या की है। बहरहाल पुलिस इस बावत एक काण्ड दर्ज़ कर मृतक पुलिस कर्मी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।
गौरतलब है कि गिरिडीह में अपराधियों का हौसला किस हद तक बुलन्द है इसका अंदाजा इस घटना से सहज लगाया जा सकता है। यंहा अब पुलिस के लोग भी सुरक्षित नही है। पुलिस के जवान की भी निर्मम हत्या हो रही है। पुलिसकर्मी की हत्या से यंहा जंहा सनसनी फैल गयी है वंही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap.9386192053