पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला के गहने ठग रहे हैं शातिर ठग, बोकारो की महिला हुई ठगी का शिकार। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
बोकारो।
पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला के गहने ठग रहे हैं शातिर ठग, बोकारो की महिला हुई ठगी का शिकार। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..।
बोकारो । बोकारो की एक वृद्ध महिला से अपराधियों ने पुलिस बनकर 70 हजार के कंगन की ठगी कर ली है। बताते चलें कि बोकारो के सेक्टर 4 की रहने वाली एक वृद्ध महिला शाम को अपने घर से टहलने के लिए निकली थी। उसके बाद घर के पास की हरी मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची। मंदिर से कुछ दूर में ब्रह्म कुमारी के पास एक लड़के ने महिला को बोला की पुलिस वाले आपको बुला रहे हैं।वहां जाने पर खाखी वर्दी में एक युवक खड़ा था। युवक ने बोला की मां जी इनदिनों बहुत चोरी और छिनतई की घटना हो रही है, तो आप इसे खोल दीजिये। महिला ने खोल दिया और खाखी वर्दी वाले युवक ने वह कंगन मांग कर पेपर में लपेटने लगा तथा कोई दूसरा कंगन लपेट कर महिला के साड़ी में बांध दिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से चले गए। उनके जाते ही महिला ने साड़ी में बंधे कंगन को देखा तो वह नकली कंगन था।महिला ने आसपास के लोगों को बताया। घटना के बाद महिला पुलिस में मामला दर्ज कराने चली गयी। बताते चलें कि इन दिनों बुजर्ग महिला को अकेले देख शातिर ठग ऐसी वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं धनबाद में भी पिछले महीने इस तरह की घटना घटी थी। जिसमें पुलिस बन ठगों ने बुजुर्ग महिला के जेवर लूट लिये थे।