पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो चोरों को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
न्यूज़ टुडे संवाददाता……..
बिरेन्द्र मंडल……. जमशेदपुर
जमशेदपुर । सरायकेला-खरसावां। पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो चोरों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों चोरी की घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि के बाद जिला पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठने लगे थे। वहीं चोर लगातार जिला पुलिस को चुनौती दे रहे थे।
शक के आधार पर लिया हिरासत में
बीती रात भी सरायकेला के दो मंदिरों में चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया था।
वहीं जिला पुलिस चोरों की चुनौती को स्वीकार करते हुए लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला थानान्तर्गत पांडुआ के समीप शक के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आर्यन सुंडी और विक्रांत समुराई को चोरी की योजना बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap9386192053