पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने आये दो युवकों को किया गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
धनबाद।
पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने आये दो युवकों को किया गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। चोरी की बाइक बेचने आये दो युवकों को धनबाद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गिरफ्तार युवकों का नाम रवि कुमार उर्फ शंकर भुइंया (भागाबांध) और राहुल साह (केंदुआडीह) को पलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांगाटांड़ से दोनों की गिरफ्तारी की है। जबकि उनके साथ दो और युवक मो. मुर्तजा और एक अन्य भी था। जो कि भागने में सफल रहे।
वहीं धनबाद थाना प्रभारी नवीन राय ने बताया कि पुलिस द्वारा इनकी बहुत दिनों से तलाश जारी थी।
उन्होंने यह बताया कि ये लोग चोरी की एक पल्सर बाइक बेचने आये थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार रवि पूर्व में भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा अभी तक की गयी जांच में पता चला है कि ये लोग गिरिडीह और देवघर से बाइक चोरी कर धनबाद में खपाते हैं। पुलिस इनकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापामारी कर रही है।