पुलिस ने अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार, 6 किग्रा अफीम बरामद। पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
चतरा।
पुलिस ने अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार, 6 किग्रा अफीम बरामद। पढ़ें पूरी खबर………
चतरा । चतरा जिले के पत्थलगडा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि उनके पास से पुलिस ने 6 किलो अफीम भी बरामद किया है। बताते चलें कि सिमरिया एसडीपीओ सौरभ कुमार ने पत्थलगडा थाना में शनिवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पत्थलगड़ा थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें मारंगा स्कूल के पास पकड़ा। पकड़ने के बाद जब उनकी मोटरसाईकिल की डिक्की की तलाशी ली गयी तो उसमें से 6 किलो अफीम बरामद हुआ। बरामद अफीम की कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने गिद्धौर के पांडेय टोली के सुरेंद्र दांगी पिता प्रयाग दांगी और पत्थलगडा थाना के मारंगा गांव के जुगेश्वर कुमार दांगी पिता रोहन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि अफीम की खेती रोकने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है।
सभी लोग जिम्मेवार नागरिक का परिचय दें। गांव घर में अफीम तस्करों को चिन्हित कर पुलिस को जरुर सूचना दें। इलाके से अफीम की खेती और तस्करी कैसे रूके इस पर आम लोग पुलिस प्रशासन को अपनी राय जरूर दें।