पीएन सिंह की हैट्रिक जीत पर जीप अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता गोराई ने दी बधाई। पढ़ें पूरी खबर.,…….
1 min read
धनबाद।
पीएन सिंह की हैट्रिक जीत पर जीप अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता गोराई ने दी बधाई। पढ़ें पूरी खबर.,…….
धनबाद। धनबाद लोकसभा के सांसद पीएन सिंह के हैट्रिक जीत पर जीप अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता गोराई ने शुक्रवार उनके धनसार स्थित अवास पहुंच कर फूलो का गुलदस्ता देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई को स्वीकारते हुये सांसद ने अनिता गोराई एवं रोबिन गोराई को दिल से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद पीएन सिंह ने कहा कि निरसा विधानसभा में इस चुनाव में भाजपा के लिए अगर किसी ने सबसे ज्यादा परिश्रम किया है तो वो अनिता एवं रोबिन ने।
सांसद महोदय ने कहा कि अनिता व रोबिन ने पिछले दो माह से निरसा के सुदूर गाँवो में जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा लोगों से मिलकर भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि वे कभी भी हिम्मत नहीं हारे। हर गाँव में पार्टी के लिए वोट मांगी जिसके कारण धनबाद का प्रतिनिधित्व करने का तीसरा मौका जनता ने मुझे दिया। सांसद महोदय ने कहा कि समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं एवं मंडल अध्यक्ष परिश्रम का फल है यह जीत।
सभी ने ईमानदारी पूर्वक देश हित के लिए कार्य किया है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया है। पीएन सिंह ने समस्त जनता को भी बधाई दी।