पाडों दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गांधी संदेश यात्रा का कार्यक्रम।
1 min read
जमुई।
पाडों दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गांधी संदेश यात्रा का कार्यक्रम।
(जमुई से अजीत कुमार )
जमुई। प्रखंड के पाडो दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गांधी संदेश यात्रा कार्यक्रम के नायक राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत देवी माता के गीतों से हुआ। हीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आधारित गीत भी गायक ने भोजपुरी गीत माई दर्शन दिखा दे इंटरनेट पर, माँ आशीर्वाद भेजी वाट्स एप पर गाया वहीं साक्षी गायिका ने भी छठी मईया के एवं दुर्गा मां के गीतों से दर्शकों को झुमाया। तत्पश्चात राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा जी का आगमन हुया ।उपस्थित झाझा विधायक रविन्द्र यादव, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह, भाजपा नेता विकास सिंह,कन्हैया कुमार सिंह,संजय सौरभ,अर्चना वर्णवाल एवं अन्य ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा के राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 30 जनवरी तक पुरे प्रदेश के गाँव-गाँव घुम-घूमकर गाँधी जी के 150 वीं जयंती पर उनके संदेशों को लोगों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जैसे उत्पाद जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहेै है।उसे हमें त्यागना होगा और थैले को थामना होगा।प्लास्टिक या पोलीथिन का उपयोग एक बहुत बडा कारण है नदी, पोखर, आहर व कुएँ में पानी की विकट समस्या। वहीं किसानों के लिए उन्होंने कहा कि कम से कम एक जोड़ी देशी गाय का पालन करें और उसके गोबर और गौ मूत्रों से अपने खेती में उपज बढावें और उनके गौ मूत्रों से किट नाशक या जीवा अमृत जैसे दवाओं का प्रयोग करके खेतों में उर्वरा शक्ति को बढावें। इस अवसर पर अरूण कुशवाहा,राम लखन राम,मुन्ना सिंह, ब्रिजेश सिह राजपूत,डाॅ बम-बम पाण्डेय,अरूण कुशवाहा,मिथिलेश कुमार सिंह एवं अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया है ।