पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त, 28 की मौत। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त, 28 की मौत। पढ़ें पूरी खबर…….
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त हो गईं। इसमें कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तानी अखबार की खबर के अनुसार, बादल फटने की घटना में घाटी के लास्वा इलाके में 150 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों लोग बाढ़ में बह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण आई बाढ़ में दो मस्जिदें पूरी तरह तबाह हो गईं। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं। पकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने सोमवार को एक गांव में फंसे 52 लोगों को हेलिकॉप्टर से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। अभी भी कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने का प्रयास चल रहा है। जिला प्रशासन,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने संख्या में इजाफे की आशंका भी जताई है।