पाँच नक्सल प्रभावित सीटों पर 3 बजे तक 62.77% वोटिंग के साथ मतदान खत्म
1 min read
पाँच नक्सल प्रभावित सीटों पर 3 बजे तक 62.77% वोटिंग के साथ मतदान खत्म
NEWS TODAY :: दोपहर 3 बजे तक झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 5 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। इसी के साथ 3 बजे तक 62.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बाकी बचे 11 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा।
आखिरी चरण के चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी जीत का दावा किया है। हालांकि ये तो परिणाम ही तय करेगा। बता दें कि पांचवें चरण में कुल 237 उम्मीदवार मैदान हैं, जिनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। 40 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 5389 बूथों पर वोटिंग कर इनकी किस्मत तय कर दी है।
- बोरियो- 62.56%
- बरहेट- 63.78%
- लिट्टीपाड़ा- 66.95%पाकुड़- 69.96%
- महेशपुर- 70.44%
- शिकारीपाड़ा- 61. 53%
- नाला- 68.21%
- जामताड़ा- 66.11%
- दुमका- 55.26%
- जमा- 62.20%
- जरमुंडी- 63.56%
- पोड़ैयाहाट- 55.68%
- गोड्डा- 58.12%
- महगामा- 56.77%
- राजमहल- 59.32%
- सारठ- 66.77%
- राजमहल, पाकुड़, नाला, दुमका, जामताड़ा, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जबकि बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई।