पति-पत्नी ने नवरात्र में चिकन बनाने पर हुए विवाद में जहर खाकर दी जान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
उत्तर प्रदेश।
पति-पत्नी ने नवरात्र में चिकन बनाने पर हुए विवाद में जहर खाकर दी जान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
खीरी। उत्तर प्रदेश के खीरी में तीन बच्चों के माता-पिता ने नवरात्र में चिकन बनाने पर हुए घरेलू विवाद में जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, राजेपुर निवासी आनंद विहारी वर्मा (50) रात में शराब के नशे में घर आए और पत्नी फूलमती से चिकन बनाने को कहा। फूलमती के इनकार करने पर आनंद विहारी ने किचन में घुसकर खुद चिकन बनाना शुरु कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इस पर विवाद हुआ और बाद में फूलमती ने जहर खा लिया।
इसके बाद में जब आनंद विहारी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को उनके बच्चों को सौंप दिए। बताते चलें कि दोनों की 30 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। उनकी बेटी शीलू (26) सीतापुर में अपने पति के साथ रहती है।
दोनों बेटे अजित और ललित दूसरे जिलों में नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को शीलू को उसके पिता आनंद विहारी ने फोन करके बताया कि उसकी मां ने जहर खाकर जान दे दी है और मैं भी जहर खाकर जान देने जा रहा हूं। शीलू ने फौरन अपने चाचा को फोन किया जो आनंद विहारी के पड़ोस में ही रहते थे। शीलू खुद भी अपने पति के साथ खीरी के लिए चल दी।’ शीलू के चाचा ने कुछ पड़ोसियों की मदद से आनंद विहारी और उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया कि फूलमती की पहले ही मृत्यु हो चुकी है वहीं आनंद विहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मितौली पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि मृत दंपती अकेले ही रहते थे। शीलू के मुताबिक, उसकी मां नवरात्र के व्रत रखती थीं। जब पिता ने उन्हें जबरन चिकन बनाने को कहा तो उन्हें धक्का पहुंचा होगा।