पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54 वीं पुण्यतिथि महिला कांग्रेस कमिटी ने मनाया
1 min read
धनबाद।
पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54 वीं पुण्यतिथि………
भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने अपने आवासीय कार्यालय में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54 वीं पुण्यतिथि मनाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सीता राणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने औद्योगिक क्रांति लाने का काम किया। नेहरू जी सामाजिक उदारववाद के पक्षधर थे। आज भाजपा सरकार अफवाह फैला रही है कि नेहरू जी ने अपने कार्यकाल में कुछ नही किया।
लेकिन इतिहास गवाह की जिस सिंदरी कारखाना को खोलने का श्रेय मोदी जी ले रहे उसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1953 में ही खुलवाया था।
और भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने उसे बंद कराने का काम किया था। भाजपा झूठ की राजनीति कर लोगो को बरगला रही है।
इस मौके पर अनिता कुमारी, नंदनी देवी, हुस्ना बानो, शायना बानो, मालती देवी, कुसमी देवी, सविता देवी, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, देवकी देवी, अनिता सिन्हा, मीणा प्रजापति, मीणा पासवान, शांति देवी, पार्वती देवी, सावित्री कोड़ा आदि उपस्थित थी।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap9386192053