पंचायत प्रतिनिधियों को स्व० रघुनाथ मुखिया के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत : संतोष महतो
1 min read
सामाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,,,,,,9386192053,,,,,,,,
(धनबाद)
पंचायत प्रतिनिधियों को स्व० रघुनाथ मुखिया के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत संतोष महतो…….!
गोमो : तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आदर्श मुखिया के रूप में प्रख्यात स्व० रघुनाथ महतो की जयंती समारोह आयोजित कर उनके तस्वीर पर श्रंधजली अर्पित की जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो,प्रमुख सरिता देवी,मुखिया विकास महतो सहित समस्त ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों ने शामिल हुए।
जयंती समारोह में सभी ने रघुनाथ मुखिया जी के जीवन आदर्शों की चर्चा की पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि आज मुखिया व सभी पंचायत प्रतिनिधियों को स्व० रघुनाथ मुखिया जी के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है।
क्योंकि बडे आशा व उम्मीदों के साथ झारखंड में 32 वर्षों बाद पंचायत चुनाव हुए किंतु दुर्भाग्यवश आज पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार पनप रहा है जिसे हमसब को मिलकर रोकने का काम करना चाहिए । पहले के मुखिया अपने काम और सेवा भाव के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किए जाते हैं ।
पंचायत चुनाव अधिकारी तंत्र के भ्रष्टाचार व एकाधिपत्य को दूर करने के लिए हुआ था न कि भ्रष्टाचार को ग्राम स्तर तक फैलाने के लिए भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टालरेंस यानी शून्य सहन शक्ति की नीति अपनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे में ग्राम पंचायत अधिकारियों का दायित्व है कि वह भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में ठोस प्रयास करें। यही महान मुखिया स्व० रघुनाथ महतो जी के प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी।
जयंती समारोह में प्रमुख सरिता देवी,मुखिया विकास महतो,प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र महतो,झारखंड आंदोलनकारी बिनोद महतो, दयानंद प्रमाणिक, मनोज महतो,तेजो सिंह,महेन्द्र उर्फ गोपाल,सहित कई लोग थे।
न्यूज टुडे झारखंड बिहार।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com whatsaap.9386192053