नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया विधायक संजीव सिंह धनबाद कोर्ट में हुए पेश। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया विधायक संजीव सिंह धनबाद कोर्ट में हुए पेश। पढ़ें पूरी खबर……..
धनबाद। नीरज सिंह हत्याकांड मामले में झरिया विधायक संजीव सिंह की मंगलवार को धनबाद कोर्ट में पेशी हुई। वहीं कोर्ट से निकलने के बाद विधायक संजीव सिंह ने बताया कि पूरे देश में बीजेपी की जीत अभूतपूर्व है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के समर्थन का यह परिणाम है।
पूरे देश ने एनडीए सरकार की कार्यशैली और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को आगे बढ़ाने वाले कार्यों सराहा है और एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताया है ताकि प्रधानमंत्री देश हित के लिए और भी कार्य करें।
संजीव सिंह ने झरिया विधानसभा के बारे में बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त है जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखेगा।