नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया
1 min read
नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया
NEWS TODAY पटना :: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने कथनानुसार आज शनिवार को भाजपा के वरीय नेता अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर प्रतिमा अनावरण के समय स्व. अरुण जेटली की धर्मपत्नी, पुत्री और पुत्र भी मौजूद रहे। साथ ही इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत भाजपा के तमाम वरीय नेता मौजूद रहे।प्रतिमा कंकड़बाग पीपुल्स कोऑपरेटिव कॉलोनी के ए सेक्टर में स्थित पार्क नंबर 31 में लगी है। गौरतलब है कि, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली प्रतिमा पटना में अवस्थित की गई है। प्रतिमा लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त में अरुण जेटली के निधन के बाद घोषणा की थी।