निशिकांत दुबे को झारखंड हाई कोर्ट से राहत। जानें क्या था मामला….?
1 min read
रांची।
निशिकांत दुबे को झारखंड हाई कोर्ट से राहत। जानें क्या था मामला….?
रांची। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को हाई कोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस एके गुप्ता ने सड़क जाम मामले में उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान निशिकांत दूबे के अधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट को बताया कि 2009 में देवघर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया था, इस दौरान सड़क जाम हो गया था।
उन्होंने अदालत को बताया कि इससे किसी प्रकार से सरकारी कार्य में बाधा नहीं पहुंचती है और न ही आपराधिक मामला बनता है। वहीं, सरकार की ओर से पंकज कुमार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्रदर्शन के चलते करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रहा।
मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। बता दें कि प्रार्थी सांसद निशिकांत दुबे ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें निचली अदालत की ओर से डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को चुनौती दी है।