निशानेबाजी को बाहर किए जाने को लेकर राष्ट्रमंडल खेल-2022 का बहिष्कार करेगा भारत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
नई दिल्ली।
निशानेबाजी को बाहर किए जाने को लेकर राष्ट्रमंडल खेल-2022 का बहिष्कार करेगा भारत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
नई दिल्ली। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए भारतीय ओलिंपिक संघ ने निशानेबाजी को बाहर किए जाने को लेकर 2022 बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा और सरकार से मंजूरी मांगी है। खेल मंत्री किरण रिजिजू को लिखे पत्र में आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने इस प्रस्ताव पर बातचीत के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा है। आईओए ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव मेहता और खेल समिति के सदस्य के रूप में नामदेव शिरगांवकर के नाम भी वापिस ले लिए थे। 2022 खेलों के बहिष्कार का प्रस्ताव रखते हुए बत्रा ने ‘भारत विरोधी मानसिकता के लिए सीजीएफ की आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के अच्छा प्रदर्शन करने पर हर बार नियमों में बदलाव की कोशिश की जाती है। आईओए प्रमुख ने पत्र में लिखा, ‘हम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का प्रस्ताव रखते हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को समझ में आए कि भारत विरोधी मानसिकता अब नहीं चलेगी। सीडब्ल्यूजी में एक खास मानसिकता रखने वाले लोगों को समझना होगा कि भारत 1947 में आजाद हो चुका है और अब किसी का उपनिवेश नहीं है।