निरसा विधानसभा में सीट दावेदारी का खेल शुरु, भाजपा द्वारा अपने ही पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप।
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
धनबाद।
निरसा विधानसभा में सीट दावेदारी का खेल शुरु, भाजपा द्वारा अपने ही पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप।
धनबाद। विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में अभी से ही निरसा सीट पर दावेदारी को लेकर भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के द्वारा अपने ही पार्टी के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि निरसा भाजपा नेत्री अनिता गोराई ने अपने ही पार्टी के लोगों पर सोशल मिडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। निरसा पाथरकुंआ से दो बार मुखिया अनिता गोराई ने धनबाद में प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर भी सवालिया निसान खड़ा किया है। छः दिन पहले ही स्थानीय पुलिस को एसएसपी के कहने के अनुसार लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाई थी पर अभी तक कोइ सुनवाई नही हुई। निरसा के हीं दो भाजपा नेता मधुरेन्द्र गोस्वामी और जयप्रकाश सिह तरुण हिन्दू नाम के फेशबुक साईट पर अभियान चला कर उनके खिलाफ देह व्यपार के आरोप लगा कर क्षेत्र में बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस अभी तक मौन धारण कर रखी है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अपनी इज्ज्त बचाने को लेकर आत्महत्या के लिये बाध्य होंगी। वहीँ इस मामले पर धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मामले की जांच हो रही है जांच के दरमियान दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।