नितिन गडकरी आगमन को लेकर मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने किया स्थल का निरीक्षण
1 min read
(धनबाद)
नितिन गडकरी आगमन को लेकर मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने किया स्थल का निरीक्षण…..।
गोमो : गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी सीपी चौधरी के पक्ष में मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की कार्यक्रम पीएनएम कॉलेज(खेशमी) मैदान आयोजित सभा को लेकर रविवार की देर शाम भाजपा गिरिडीह लोकसभा प्रभारी सह धनबाद मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल गिरिडीह लोकसभा संयोजक भारत यादव भाजपा नेता राम प्रसाद महतो सयुंक्त रूप कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान श्री अग्रवाल ने आयोजक को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा की गडकरी की कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगो की जुटान होगी वंही गिरिडीह लोकसभा सयोंजक भारत यादव ने कहा कि देश मे पुनः नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री बनाना है।
इसके लेकर गिरिडीह लोकसभा से सीपी चौधरी की जीत को लेकर चारो ओर भरपूर सहयोग मिल रहा है।भारी मतों से विजय मिलेगी।मौके पर राम प्रसाद महतो,भाजपा वरिष्ठ नेता विकाश चौबे,सुनील मंडल,दिलीप गोस्वामी,अनवर हयात,राजू तिवारी,राकेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।NEWSTODAYJHARKHAND.COM