निगम से शौचालय बनवाया एक और राशि प्राप्त की पांच की, नगर आयुक्त ने पैसा लौटाने का दिया आदेश। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
धनबाद।
निगम से शौचालय बनवाया एक और राशि प्राप्त की पांच की, नगर आयुक्त ने पैसा लौटाने का दिया आदेश। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
धनबाद। नगर निगम से पांच शौचालय का पैसा लेकर एक शौचालय बनवाने का मामला प्रकाश में आया है।
बता दें कि शहर के कई ऐसे लोग होंगे, जिन्हें नगर निगम से एक शौचालय भी नहीं मिला हो। लेकिन ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने एक ही घर में पांच-पांच शौचालय की राशि नगर निगम से प्राप्त कर ली। झरिया के वार्ड नंबर 39 में यह मामला पकड़ाया है। नगर आयुक्त ने तीन दिन के अंदर राशि नहीं लौटाने पर एफआईआर का आदेश दिया है।
बताते चलें कि झरिया के नीचे कुल्ही शाह नगर में एक ही घर में पांच शौचालय का लाभ ले लिया गया। अब शौचालय की जांच के क्रम में यह मामला पकड़ में आया। नगर निगम से फिरोज आलम की पत्नियों और बेटियों ने शौचालय की राशि निगम से प्राप्त की। बताते चलें कि इसमें फिरोज आलम की पत्नी इसरत बानो, शकीना बानो और रुखसार प्रवीण शामिल है। साथ ही फिरोज आलम की बेटी मुशरत परवीन और शाहीन परवीन ने निगम से प्रथम किस्त के रूप में कुल 30 हजार की राशि प्राप्त कर ली है। वहीं नगर निगम ने तीन दिन के अंदर यह राशि डिमांड ड्राफ्ट से नहीं लौटाने पर एफआईआर की धमकी दी है।
वहीं बताते चलें कि धनबाद में शौचालय की राशि नियमों को ताक पर रखकर बांटी गई है। जानकारी के अनुसार निगम में छह हजार शौचालय का अता-पता नहीं है। इनमें से कुछ को निगम ने खोज निकाला है। लेकिन अभी भी तीन हजार से अधिक लापता हैं। वहीं ओडीएफ के दबाव में नगर निगम ने शहर के बाहर के लोगों को भी शौचालय बनवा दिया। कतरास में 200 से अधिक लोगों को दो-दो बार शौचालय का पैसा दिया गया। बता दें कि अभी तक यह राशि नगर निगम वापस नहीं ले पाया है।