नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर सूर्य के प्राचीन रहस्यों के सुराग मौजूद। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
वाशिंगटन।
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर सूर्य के प्राचीन रहस्यों के सुराग मौजूद। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
वाशिंगटन। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर सूर्य के प्राचीन रहस्यों के सुराग मौजूद हैं जो जीवन के विकास को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं। करीब चार अरब साल पहले सूर्य सौर मंडल में तीव्र विकिरणों, उग्र वेगों, उच्च ऊर्जा वाले बादलों और कणों के घातक प्रकोप से गुजरा था।
अमेरिका में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकोप ने पृथ्वी की शुरुआत में जीवन के अंकुरण में मदद की और ऐसा पृथ्वी को गर्म तथा नम रखने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं से हुआ। नासा के ग्रह संबंधी वैज्ञानिक रोजमैरी किलेन ने कहा कि पृथ्वी और चांद एक जैसे तत्वों से बने होंगे तो सवाल यह है कि क्यों चांद का इन तत्वों में क्षरण क्यों हो गया? इसके बाद दोनों वैज्ञानिकों ने संदेह जताया कि सूर्य का इतिहास चांद की परत में छिपा है।