नाले का पानी घुस रहा घरों तथा दुकानों में, नगर निगम के खिलाफ लोगों ने दिया घरना। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
नाले का पानी घुस रहा घरों तथा दुकानों में, नगर निगम के खिलाफ लोगों ने दिया घरना। पढ़ें पूरी खबर……..
धनबाद। नाले का पानी घर और दुकान में घुसने को लेकर धनबाद के धनसार वार्ड नम्बर- 31 गांधी रोड़ के लोगों ने धनबाद नगर निगम के विरोध में स्थानीय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से गांधी नगर के लोगों ने नगर निगम से मांग किया कि हमलोगों का घर औऱ दुकान सड़क और नाली से निचे हो गया जिससे नाले का पानी घर और दुकान में घुस आता है। और इसमें भी बरसात का दिन है तो बारिश होने पर और परेशानी बढ़ गयी है। धरना के माध्यम से लोगों ने निगम से मांग किया कि वहां बने ड्रेन को ऊंचा किया जाय ताकि नाले का पानी घर या दुकान में न घुसे। धरना दे रहे लोगों का कहना हैं कि नगर निगम को इस बात के लिए कई बार कहा गया लेकिन नगर निगम हमारी बात नहीं सुन रहा है। अंत में मजबूर होकर हमने धरना दिया।