नारी शक्ति सेना ने कराया प्रेमी युगल का विवाह। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
रांची।
नारी शक्ति सेना ने कराया प्रेमी युगल का विवाह। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
रांची। नारी शक्ति सेना के बैनर तले एक प्रेमी युगल का शुभ विवाह अल्कापुरी गायत्री मंदिर, रातु रोड में करवाया गया। मंदिर के पुजारी विभाश कुमार ने गायत्री मंत्र द्वारा मधुकम निवासी वर दीपक कुमार,पिता श्री दिलीप वर्मा एवं लातेहार निवासी वधू श्वेता कुमार पिता श्री रामनाथ पासवान का शुभ विवाह करवाया। वर दीपक कुमार एव वधू श्वेता कुमारी के बीच 4 वर्षो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवारिक समस्याओं के कारण विवाह नही कर पा रहे थे। नारी शक्ति सेना के मध्यस्था के बाद दोनो परिवार शादी के लिए राजी हो गये।संस्था के सचिव राजेश कुमार ने बताया यह संस्था समाजिक कार्यो में बढ़ चढकर हिस्सा लेती है। अभी तक संस्था द्वारा काफी संख्या में आदर्श विवाह कराई गई है। सुचिता तिवारी ने कहा परिवार में मुस्काहट लाना संस्था का मुख्य उदेश्य है। शिव किशोर शर्मा ने कहा महिलाओ के समस्याओं को सुलझाना एवं परिवार के बीच खुशी लाने के साथ साथ,वृक्षारोपण,निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आदि समाजिक कार्यक्रम मे ंभी संस्था बढ़-चढ कर हिस्सा लेती है। विवाह को सम्पन्न कराने में मुख्यअतिथि प्रसिद्ध समाजसेविका सुमन मिश्रा एवं संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी,सचिव राजेश कुमार, महासचिव विशाल रंधुवंशी, मिडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,कोषाध्यक्ष मुस्कान कुमारी,सलाहकार संजय चैधरी, सहित मंगु कुमार, कुमुद झा, टिन्कु कुमार ने सराहनीय भुमिका निभाई।