नाकामयाबी से परेशान एक्ट्रेस ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर की आत्महत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
मुंबई।
नाकामयाबी से परेशान एक्ट्रेस ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर की आत्महत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
मुंबई। मुंबई के पॉश इलाके ओशिवारा लोखंडवाला में बीती रात एक एक्ट्रेस की आत्महत्या कर ली है। बताते चलें कि एक्ट्रेस ने अपार्टमेंट में अपने फ़्लैट की टैरेस से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं मृतका का नाम पर्ल पंजाबी बताया जा रहा है। एक्ट्रेस की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। बताते चलें कि एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने कुछ समय पहले ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वो एक मॉडल थी। पर्ल को फिल्मी दुनिया से बेहद लगाव था। वो काफी समय से इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो कामयाब नही हो पाई। वहीं इस बात का भी पता चला है कि पर्ल पांजाबी फिलहाल किसी जगह नौकरी कर रही थीं। पर्ल की उनकी मां से अनबन रहती थी। वहीं बताते चलें कि पुलिस के अनुसार पर्ल की मानसिक स्थिति भी सही नही थी। इसलिए अक्सर जब वो गुस्से में होती तो खुद पर काबू नहीं कर पाती थी।
पर्ल ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था। वहीं सूत्रों से पता चला है कि पिछली रात साढ़े 12 बजे के करीब घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पर्ल ने आवेश में आकर बिल्डिंग की टेरेस से छलांग लगा ली और उनकी मौत हो गई।