…..नहीं ले सकते गारंटी : यशवंत सिन्हा !
1 min read
नई दिल्ली।
…..नहीं ले सकते गारंटी : यशवंत सिन्हा !
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग में एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सीट बंटवारे के फार्मूला पर विपक्षी दलों के फैसले के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित महागठबंधन पर आखिरी निर्णय हो सकता है। तब तक तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकती है। भाजपा के पूर्व नेता और अटल विहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा, भाजपा नीत राजग के खिलाफ महागठबंधन का मूर्त रूप लेना अभी बाकी है। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि अब तक सिर्फ राज्य स्तरीय गठबंधन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन का फैसला अभी नहीं किया गया है। सिन्हा ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बीच गठबंधन का उदाहरण देते हुए यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हजारीबाग में किसी रैली को संबोधित करेंगे, उन्होंने कहा, इस सवाल का जवाब देने का अभी समय नहीं आया है। दरअसल, वहां से सिन्हा के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाजपा से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे, सिन्हा ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के अंतिम रूप लेने तक किसी चीज की गारंटी नहीं दे सकते।