नगर निगम, चुनाव के मद्दे नज़र चढ़ा गिरिडीह का राजनीतिक तापमान
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गिरिडीह।
नगरगर निगम चुनाव के मद्दे नज़र चढ़ा गिरिडीह का राजनीतिक तापमान
राजेश कुमार।
गिरिडीह । ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है गिरिडीह में राजनीतिक तापमान पूरी उफान मारने लगा है। मेयर और उपमेयर के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है।
गली कूचे , गांव- मुहल्ले के हर घर में दस्तक देकर अपनी प्रचार कर रहें और अपने पक्ष में लोगों को गोलबन्द करने में जुटे है।
विदित हो कि गिरिडीह नगर परिषद अब नगर निगम बन गया है। वार्ड का नया परिसीमन कर वार्ड के संख्या में इजाफा किया गया है। 36 वार्डों में विभक्त गिरिडीह नगर निगम में मुफ्फसिल इलाके के कई गांव और मुहल्ले को शामिल किया गया है।
नगर निगम का पहला चुनाव दलगत आधार पर होने से यंहा का सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। सभी पार्टियां अपने दल के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने की जुगत में भिड़े है। लेकिन कतिपय निर्दलीय प्रत्याशियों ने उनकी नींदें हराम कर रखा है।
गौरतलब है कि मेयर पद के लिये 19 प्रत्याशी मैदान में है जिनमे 12 निर्दलीय हैं। इसी प्रकार उपमेयर के लिये 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनमे 6 निर्दलीय हैं।
वार्ड पार्षद को दलगत नही रहने से वँहा एक ही दल के कई कई प्रत्याशी आमने सामने हैं। जिससे पारा पूरा गर्म हो गया है। सभी खुद की जीत को लेकर हर प्रकार के हथकण्डे अपना रहे हैं।
त्रिकोणात्मक और बहुकोणीय संघर्ष के आसार :
——————————————————-
मेयर के पद को लेकर जंहा त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार दिख रहे हैं। वंही उपमेयर मे बहुकोणीय संघर्ष के आसार हैं।
मेयर पद के लिये भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के बीच घमासान के आसार है। लेकिन इनमे झाविमो भी शामिल होने की दिशा में एड़ी चोटी लगा दिया है। अब ऊंट किस करवट बैठेंगे यह तो वक़्त ही बतायेगा।
वंही उपमेयर में कांग्रेस, झाविमो, झामुमो, भाजपा, और निर्दलीय के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार स्पष्ट दिख रहे है। हालांकि अभी मतदान में वक़्त है। इस दौरान समीकरण में काफी उतार चढ़ाव की गूंजाईश है।
हालांकि उपमेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी को किसी प्रकार से भी कम आंकना उचित नही होगा। क्योंकि राजनीति के सभी दांव पेच साम, दाम, दंड, भेद लगाने में उनका पलड़ा अन्य सभी दलों के प्रत्याशियों से भारी ही पड़ेगा। बहरहाल ऊंट किस करवट बैठेंगा यह तो वक़्त ही बतायेगा।
118 मतदान केंन्द्रों पर होगा मतदान :
——————————————–
नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था किया है। मतदान हेतु 80 भवनों में 118 मतदान केंद्र बनाये गए है। जंहा निष्पक्ष और भयरहित मतदान सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रकार की तैयारियाँ रहेगी। हर बूथ पर सुरक्षा के दृष्टि से बल तैनात रहेंगे।
आगामी 16 अप्रैल को होने वाले नगर निगम की पहली चुनाव के लिये 1 लाख 24 हज़ार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमे 65,970 पुरुष और 58,430 महिला मतदाता शामिल होंगी।
मतदाता एक साथ तीन प्रत्याशियों के लिये मतदान करेंगे। जिनमे मेयर, उपमेयर और वार्ड पार्षद शामिल रहेंगें।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053