नगर निगम का भूमि पूजन
1 min read
न्यूज टुडे
धनबाद। बिरसा मुंडा पार्क के समीप नगर निगम का अब अपना कार्यालय होगा। भूमि पूजन के साथ ही कार्यालय निर्माण की आधार शिला रख दी गई है। यह पूरा कार्यालय तीन एकड़ में बनेगा। जिसकी लागत राशि अनुमानित पचास करोड़ होगी। कार्यालय के साथ साथ निगम में कार्यरत कर्मियों के क्वाटर भी बनेंगे। इस भूमि पूजन के मौके पर मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल , नगर आयुक्त राजीव रंजन , महेश संथालिया समेत पार्षद गण मौजूद थे। इस बाबत मेयर ने का कहा कि निगम का अबतक अपना कोई कार्यालय नहीं था। निगम के सारे कार्य किराए पर लिए गए कार्यालय से ही चल रहे थे बोर्ड की बैठक भी किराए पर ही चल रही थी। अब निगम का भी अपना कार्यालय होगा। इसके बन जाने से कार्यो में आ रही सारी दिक्कते स्वतः ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में पैसा कही से भी आड़े नहीं आयेगी। 2019 तक हर हाल में कार्यालय बनकर तैयार होगा। बहरहाल तीन एकड़ में बनने जा रहे कार्यालय के बन जाने से कई सारी परेशानियां दूर होंगी। वर्तमान में जहाँ निगम का कार्यालय चल रहा है वहाँ पार्षदों के बैठने की जगह नहीं है। नए कार्यालय के बन जाने के बाद यह परेशानी भी स्वतः दूर हो जायेगी। निगम के अपने वाहनों का रख रखाव भी सुविधा जनक हो जाएगा।
न्यूक टुडे झारखंड आप को रखे आप के आस पास के खबरो से आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते है& newstoday jharkhand@gmail.com watsaap 9386192053/