धनबाद से 14 नए कोरोना मरीजों के बाद झारखण्ड में अबतक 676 का आंकड़ा
1 min read
धनबाद से 14 नए कोरोना मरीजों के बाद झारखण्ड में अबतक 676 का आंकड़ा
NEWSTODAYJ – धनबाद सहित पुरे झारखण्ड में कोरोनावायरस के मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैंl यहां सोमवार को नए 40 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है जबकि 34 मरीज कोरोना को हराते हुए संक्रमणमुक्त हुए। नए मरीजों में जमशेदपुर से 10,कोडरमा से 4,हजारीबाग से 3,धनबाद से 14,रांची से 2,गढ़वा से 2, सिमडेगा से 2, लोहरदगा से 2, गुमला से 1 मरीज मिले हैl
इसमें ज्यादातर मरीज प्रवासी हैं। बता दें कि झारखंड में अबतक 676 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 297 स्वस्थ भी हुए हैं। रांची में मिले दोनों मरीज महिला हैं जो पिछले दिनों मुंबई से लौटे हैं। इनमें से एक पंडरा तथा दूसरी रातू की रहनेवाली है। हजारीबाग के दोनों मरीज महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। पहला मरीज चौपारण प्रखंड के पीपरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक है जबकि दूसरा मरीज पदमा प्रखंड के 55 वर्षीय अधेड़ है। इधर, सोमवार को कोरोना के 34 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें हजारीबाग के 15, गिरिडीह के आठ, रांची के सात, लातेहार के तीन तथा पलामू के एक मरीज शामिल हैं।
जाने जिलेवार एक्टिव केस
- पूर्वी सिंहभूम : 115
- धनबाद : 51
- हजारीबाग : 40
- रामगढ़ : 25
- गुमला : 22
- कोडरमा : 19
- रांची 17
- सिमडेगा : 14
- पश्चिमी सिंहभूम : 14
- गढ़वा : 13
- गिरिडीह : 08
- बोकारो 07
- पाकुड़ : 05
- खूंटी : 05
- लोहरदगा : 04
- सरायकेला-खरसावां : 04
- लातेहार : 03
- साहिबगंज : 03
- पलामू : 02
- देवघर : 00
- जामताड़ा : 00
- गोड्डा : 00
- दुमका : 00
- चतरा : 00
ये भी पढ़े…
राजद सुप्रीमों लालू यादव के वकील एवं बिहार सरकार के प्रधान अपर महाधिवक्ता चितरंजन सिन्हा का हुआ निधन